तंबाकू थूकने गया युवक, वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आकर मौत

बाढ़ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पटना–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

दानापुर आरपीएफ कमांडेंट उदय सिंह पवार के अनुसार, घटना सुबह करीब 9 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुई। बताया जा रहा है कि युवक तंबाकू खाने के बाद थूकने के लिए प्लेटफॉर्म के किनारे चला गया था। उसी दौरान सेमी-हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन स्टेशन पर पहुंची और उसे टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से युवक प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तुरंत बाढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *